अश्वनी कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में उनकी मुलाकात सुच्चा सिंह, उसके बेटे राणा, हरप्रीत सिंह, दामाद मनिंदर सिंह और एक अन्य से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह पर दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। गांव पाखरपुरा निवासी 43 वर्षीय अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर को रामबाग चर्च के सामने स्थित बाजार में सामान खरीदने के दौरान उन्हें घेरकर पीटा गया। इस दौरान उनके पेट में किरच से दो वार किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अश्वनी कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में उनकी मुलाकात सुच्चा सिंह, उसके बेटे राणा, हरप्रीत सिंह, दामाद मनिंदर सिंह और एक अन्य से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
राणा और सुच्चा सिंह ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि मनिंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की। हरप्रीत सिंह ने किरच से उनके पेट के दाईं ओर दो वार किए, जिससे खून बहने लगा। घायल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गुरु नानक अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें 108 एंबुलेंस से अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
4.50 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहन के जेठ सुच्चा सिंह को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने इसी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। थाना ए डिवीजन के एएसआई भरतराज सिंह के अनुसार, पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के बाद बीएनएस की धारा 109, 190, 191(3) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।