गांव न्योली कलां निवासी बलवान को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। बुधवार रात को उसने अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ पकड़ लिया। इसे लेकर उसकी पत्नी के साथ काफी झगड़ा हुआ। इसी बीच बलवान ने अपनी पत्नी मीरा पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी।
हिसार के गांव न्योली कलां में बुधवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ लिया। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ बहसबाजी हो गई। गुस्से में उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
इस आग में पत्नी के अलावा पति और दूसरा व्यक्ति भी झुलस गया। तीनों को रात को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
गांव न्योली कलां निवासी बलवान को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। बुधवार रात को उसने अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ पकड़ लिया। इसे लेकर उसकी पत्नी के साथ काफी झगड़ा हुआ। इसी बीच बलवान ने अपनी पत्नी मीरा पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी। इस पर उसकी पत्नी के साथ पकड़े गए व्यक्ति रघुवीर ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी आग की चपेट में आ गया। यहीं नहीं इस दौरान बलवान भी मामूली रूप से झुलस गया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।