फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में भाई, दोस्त गिरफ्तार 

Wed, 23 Nov 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
जिला पुलिस ने जालंधर निवासी खुरला किंगरा निवासी मनदीप सिंह और उसके दोस्त कंठ कालोनी, भार्गव कैंप निवासी विजय सागर को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को करीबी गांव तखनी में अधजली लाश मिली थी। जब जांच की गई तो मृतक की पहचान जसवीर सिंह निवासी खुरला किंगरा जालंधर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जसवीर को उसके भाई मनदीप सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।  उनके परिवार की उत्तर प्रदेश में तकरीबन सौ एकड़ बंजर जमीन थी जिसे उन्होंने पिछले दिनों बेचा और उसी  राशि को हड़पने की नीयत से मनदीप ने अपने भाई की हत्या की। 

जसवीर के पांव में कुछ खराबी थी । उसका भाई मनदीप सिंह अपने दोस्त को विजय कुमार को घर ले गया। वहां विजय कुमार ने पांव देखने के बहाने उसके पांव पकड़े और मनदीप सिंह ने गले में रस्सी डालकर जसवीर का गला दबा दिया। बाद में वह शव को गाड़ी में डालकर जालंधर से होशियारपुर के गांव तखनी में फेंककर आग लगा गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें