गांव किरतोवाल में सोते समय तेजधार हथियारों से कत्ल किए गए निर्मल सिंह के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेटे ने ही पिता का सुपारी देकर कत्ल कराया था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी (डी) जगमोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि जोधबीर सिंह ने सुपारी देकर जमीन के लालच में अपने पिता निर्मल सिंह का कत्ल कराया था। उन्होंने बताया कि इथाना हरिके की पुलिस ने पहले मृतक के लड़के जोधबीर सिंह के बयानो के आधार पर गांव के ही 4 व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया था।
पुलिस ने फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वाएड बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक निर्मल सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह महिला निर्मल सिंह से अपने पिता सुलक्खण सिंह को मारने की बात कहती रहती थी।
वह कहती थी कि निर्मल सिंह अपने पिता को मार कर सारी जमीन अपने नाम करा ले औ अपने बेटे जोधबीर को बेदखल करके सारी जमीन मेरे नाम करवा दे। इसकी भनक जोधबीर सिंह को लग गई। इसके बाद जोधबीर सिंह ने अपने साथी लखबीर सिंह उर्फ काला, सिमरप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू से बातचीत की तो उन्होंने कत्ल के लिए ढाई लाख रुपये में सौदेबाजी कर ली।
इसके बाद लखबीर सिंह ने अपने दोस्त प्रेम सिंह, संदीप सिंह, हीरा सिंह, गुरप्रीत सिंह व लाल सिंह के साथ मिलकर निर्मल सिंह का कत्ल कर दिया। मामले में पुलिस ने बेटे आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाल सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।