फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: एसीपी ईस्ट का नायब रीडर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार, केस में समझौता करवाने के नाम पर मांगे थे पैसे

Fri, 18 Nov 2022 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें प्रताप सिंह निवासी सुच्चा सिंह ने संपर्क कर बताया कि उसके बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया था। एसीपी ईस्ट के नायब रीडर गुरदीप सिंह ने एक प्राइवेट व्यक्ति से मिलकर उक्त केस में समझौता करने के लिए उससे 15 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक पुलिस कमिश्नर (एसीपी) ईस्ट गुरप्रताप सिंह सहोता के नायब रीडर गुरदीप सिंह समेत दो लोगों को गुरुवार शाम रिश्वत के आरोपों में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो को मिली शिकायत के बाद ट्रैप लगा कर नायब रीडर और एक प्राइवेट व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें प्रताप सिंह निवासी सुच्चा सिंह ने संपर्क कर बताया कि उसके बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया था। एसीपी ईस्ट के नायब रीडर गुरदीप सिंह ने एक प्राइवेट व्यक्ति से मिलकर उक्त केस में समझौता करने के लिए उससे 15 हजार रुपये की मांग की। लेकिन बाद में आरोपियों ने 10 हजार रुपये में बात तय कर ली। जिसके बाद सुच्चा सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में संपर्क किया। शिकायतकर्ता द्वारा दी शिकायत के बाद मामले की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर एसीपी के नायब रीडर और एक प्राइवेट व्यक्ति को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें