हमला करने वाले बाप-बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले बाप-बेटों के खिलाफ पुलिस स्टेशन भैणी मीयां में मामला दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां में तैनात एएसआई वैष्णो दास ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी नई बागड़ियां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 17 अक्तूबर को अपने घर के बाहर गली में खड़ा होकर एक व्यक्ति हरजीत सिंह से बातचीत कर रहा था। करीब रात 9 बजे आरोपी सतनाम सिंह, मलकीत सिंह पुत्र सलविन्द्र सिंह, सलविन्द्र सिंह पुत्र करतार सिंह सभी निवासी गांव नई बागड़िया ने दातार समेत अन्य के साथ उस पर हमला करके घायल कर दिया। जब हरजीत सिंह उसे छुड़वाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।