फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-नंगलभूर पुलिस और सीआईए स्टाफ ने किए गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरे बताकर पकड़ा था, मामला दर्ज तस्करी का
विज्ञापन

मीरथल के पास पकड़े गए दो युवकों के दो साथी भी गिरफ्तार
पहले पुलिस ने कहा था, हाईवे पर करते थे लूट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-जालंधर हाईवे पर वीरवार को मीरथल के पास पकड़े गए दो युवकों के दो साथियों को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को पुलिस अधिकारी उक्त युवकों को हाईवे के लुटेरे बता रहे थे, लेकिन देर रात पुलिस ने सारे घटनाक्रम पर लीपापोती की और दो विभिन्न नाकों से चारों युवकों को गिरफ्तार बता 815 ग्राम नशीला पाउडर बरामद करने का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। डीएसपी, एसएचओ लेवल के अधिकारी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं वहीं एसएसपी फोन नहीं उठा रहे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक थाना नंगलभूर में दर्ज पहले मामले में पुलिसिया कहानी यह है कि एएसआई सुखदेव राज को सूचना मिली कि मुरादपुर, तरनतारन निवासी राहुल उर्फ जानो और तरनतारन रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला हैपी उर्फ पुन्नू मुकेरियां साइड से पठानकोट आ रहे हैं, उनके पास भारी मात्रा में नशीला पाउडर है। मीरथल पुल पर नाका लगा इन लोगों को पकड़ा तो दोनों के पास से 200-200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। दूसरे मामले में भी सूचना सुखदेव सिंह को मिली, नाका भी मीरथल पुल पर लगाया गया, लेकिन आरोपियों में तरनतारन के गांव पलेटी निवासी नीला उर्फ रंगीला और शिंदर को नाके पर गिरफ्तार किया गया और इनसे (205+210) 415 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। चारों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें