फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी दरिया में उतराती मिली गांव कम्वाल के डॉक्टर की पत्नी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रावी दरिया में उतराती मिली डॉक्टर की पत्नी की लाश
विज्ञापन

पति ने सैर के दौरान सीढ़ियों से फिसलने की जताई संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव कंवाल स्थित रावी दरिया से 66 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई है। दरिया में उतराती लाश की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने लाश को दरिया से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतकाकी पहचान वीना शेखर निवासी ओशो आश्रम कंवाल के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रह एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति डॉ. चंद्रशेखर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। डॉ. चंद्र शेखर ने बयान में बताया कि उनकी पत्नी हर रोज की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से सैर करने दरिया साइड गई थी। वह समय पर घर नही लौटी। इस पर वह अपने सहयोगियों के साथ दरिया साइड गए। वहां देखा कि उनकी पत्नी का शव दरिया में उतरा रहा था। उन्होंने संभावना जताई कि दरिया किनारे सीढ़ियों से पैर फिसलने से उनकी पत्नी दरिया में गिरी है। उन्हें पत्नी की मौत को लेकर कोई संदेह नहीं है। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू की है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें