फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। संबंधित थानों पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले हादसे में मृतक के बुआ के लड़के सुखवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रणजोध सिंह (24) निवासी चाहलखुर्द बाइक पर बस स्टैंड जा रहा था। जालंधर रोड पर जोहल अस्पताल के पास टिप्पर ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण रणजोध सिंह सड़क पर गिर गया और टिप्पर ने उसे कुचल दिया। चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंच और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एएसआई ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया है। टिप्पर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना सिविल लाइन के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि बलदेव राज निवासी गांधी कैंप बटाला ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का शिव कुमार (18) अपने दोस्त नरेश कुमार निवासी शांति नगर बटाला के साथ सैर कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में दोनों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां शिव कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल नरेश कुमार को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। थाना सिविल लाइन में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें