फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ समेत छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप में नशीला पदार्थ ले जाते जम्मू-कश्मीर के छह लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नशों के खिलाफ नकेल डालने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स ने शहर के समीपवर्ती गांव धीरा में एक जीप सवार छह लोगों को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से एसटीएफ ने 310 ग्राम हेरोइन और 850 ग्राम चरस बरामद की है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलामदीन उर्फ सूरम पुत्र मोहम्मद बीका निवासी रक्ख बहूटी, विजयपुर, जिला सांबा (जेएंडके), मुहम्मद रफीक पुत्र महिबूब निवासी जिला कुपवाड़ा (जेएंडके), अहमद पुत्र मोहम्मद निवासी सिमनार, जिला कुपवाड़ा (जेएंडके), मोहम्मद आजम खान पुत्र बशीर अहमद निवासी केरन, जिला कुपवाड़ा (जेएंडके), सवारुद्दीन पुत्र नूरबख्श निवासी जिला कुपवाड़ा (जेएंडके) और सैफ अली पुत्र नूरबख्श निवासी ललियाणा, जिला जम्मूू (जेएंडके) के रूप मेें हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान फारूक पुत्र लाल हुसैन निवासी ललियाणा (जेएंडके) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने धीरा पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक जीप को रोककर तलाशी लेने पर उसमें सवार कुल सात लोगों से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो -10- पठानकोट में एसटीएफ की ओर से पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी।
14 ग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़
जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। थाना प्रमुख सुखवीर सिंह ने बताया कि गोबिंदगढ़ थाने के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ फोकल प्वाइंट अजनाली में गश्त कर रहे थे तो एक व्यक्ति अजनाली से ट्रक यूनियन की साइड से आया और आगे पुलिस को देखकर घबरा गया। जैसे ही वह पीछे मुड़ने लगा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो पेंट से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव कुंभड़ा थाना गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें