फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम मालिक से 25 लाख लूटे

Tue, 25 Oct 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
loot - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कचहरी चौक के पास बाइक शोरूम आर्यन हांडा के मालिक अश्वनी शर्मा और उनके कैशियर लवदीप सिंह से दो बाइक पर सवार पांच लुटेरे 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर लुटेरों ने दातरों से हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है।

जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल और खून से लथपथ अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह बसंत एवेन्यू में रहते हैैं। सोमवार की सुबह उन्होंने पचीस लाख रुपये जमा कराने थे। सुबह दस बजे वह कचहरी चौक स्थित अपनी आर्यन हांडा एजेंसी में पहुंचे। एजेंसी का कैशियर लवदीप सिंह भी वहां पहुंच गया। करीब बारह बजे वह दोनों बैैंक में उक्त राशि जमा कराने के लिए निकले। सारे पैसे उन्होंने एक बैग में डाल रखे थे।

उनकी कार सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी। दोनों जैसे ही कार के पास पहुंचे और वहां दो बाइक पर सवार पांच युवक पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले उनका रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने दातरों से उन पर हमला कर दिया। दातरों के प्रहार से वह और कैशियर जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


अश्वनी के मुताबिक वह दोनों शोर मचा रहे थे और लुटेरे बैग छीनने का प्रत्येक प्रयास कर रहे थे। शोर सुनकर वहां लोग एकत्र हो गए। उनकी एजेंसी के मुलाजिम भी भागकर मौके पर पहुंच गए। जब तीन लुटेरों ने भीड़ पर पिस्तौलें तान ली तो किसी ने आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने बताया कि एजेंसी के मुलाजिमों ने लुटेरों को ईंटें मारीं, लेकिन वह रुपये लेकर गली से माल रोड की तरफ फरार हो गए।
 
सीआईए टीम, सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण शर्मा, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल पर पहुंच कर सुराग एकत्र किए। इसके साथ ही आसपास के रिहायशी और शो रूमों से पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीसीपी टू गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैैं। अपराधी शीघ्र कानून की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें