फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार पड़ा भारी, घरवालों ने पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

Tue, 25 Oct 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। महबूबा से मिलने का सपना पाले पहुंचे बिहार के मधुबनी जिले के प्रेमी को युवती के घरवालों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार के मधुबनी जनपद के दीनदयाल नगर निवासी अंकित भट्ट पुत्र सुरेश की चार साल पहले शहर के सिप्तैन रोड इलाके की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग होती रही। अंकित की मानें तो इस दौरान दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। इसके बाद उनके बीच फोन पर बातें भी होने लगीं।

सोमवार को वह युवती से मिलने के लिए उसके बताए पते पर पहुंचा। इस दौरान युवती के परिवार वालों ने उसे धर दबोचा। पहले तो उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी अंकित का कहना है कि युवती उसके साथ शादी करने के लिए राजी थी। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने धोखे से उसे बुलाकर फंसा दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें