फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज देकर युवक की हत्या, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज देकर युवक की हत्या, दो पर केस
विज्ञापन

पिता ने वारदात के दिन बेटे के साथ दोनों आरोपियों को देखा था
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
एक युवक को नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को थाना कोटली सूरत मल्ही में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बूटा सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ एसआई सुखराज सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को गांव रायचक्क वासी हरप्रीत सिंह (29) की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने पहले 174 की कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। एसएचओ सुखराज सिंह के अनुसार मृतक हरप्रीत सिंह के पिता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिनों के बाद पता चला कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह पहले भी आरोपी मनजिंदर सिंह औैर बूटा सिंह के साथ उठता बैठता था। वे सभी इकट्ठे बैठकर नशा भी करते थे। घटना के दिन भी उन्होंने हरप्रीत सिंह को उक्त दोनों आरोपियों के साथ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि कुलदीप सिंह ने बयान दिया कि उसको पूरा शक है कि उक्त दोनों आरोपियों ने उनके बेटे हरप्रीत सिंह को नशे की ओवरडोज देकर जान से मार डाला है, लेकिन उन्हें इस बारे में बाद में पता चला है। एसआई सुखराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप सिंह की शिकायत की जांच की। एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त दोनों आरोपियों मनजिंदर सिंह वासी रणसीका तल्लां औैर बूटा सिंह वासी गांव राय चक्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें