फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू झगड़े में देवर ने भाभी के सिर पर किया दातर से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर ने भाभी और भतीजी पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव नारायणपुर में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी के सिर पर दातर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान झगड़े को देख छुड़ाने का प्रयास करने गई बेटी भी घायल हो गई। दोनों को स्थानीय कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान सुदेश कुमारी और उनकी बेटी मधु देवी निवासी गांव नारायणपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल सुदेश कुमारी ने बताया कि रविवार देर शाम को वह अपने घर के बाहर रेत छान रही थी। तभी उनका देवर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगा लेकिन वह कुछ नहीं बोली। उसके बाद उसने घर के एक कोने में रखी लकड़ियां दराट से गिरा दी। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उसने दराट से उसके सिर पर हमला कर दिया। वह उन्हें जान से ही मार डालता लेकिन बेटी मधु उन्हें छुड़ाने आ गई। इसी बीच देवर ने उनकी बेटी की बाजू में भी दराट मारकर उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है। वहीं पुलिस थाना धारकलां ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो:-4-घायल भाभी सुदेश कुमारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें