सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
तरनतारन। अड्डा शेखचक्क नजदीक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रणजीत सिंह निवासी गांव वेईपूई ने बताया कि उसका भाई गुरजीत सिंह (35) बाइक पर सवार होकर तरनतारन से गांव वेईपूई (गाजीपुर) की तरफ जा रहा था। अड्ढा शेखचक्क नजदीक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे गुरजीत सिंह की मौके मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शवपरिजनों को सौंप दिया गया है। रणजीत सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।