फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में प्रापर्टी डीलर से मारपीट कर छीने 6 लाख रूपए, हालत गंभीर घायल

Wed, 10 Jul 2019 11:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुछ हमलावरों ने एक प्रापर्टी डीलर की कार रोक कर पहले तो उसकी मारपीट की और बाद में उससे 6 लाख रुपये छीन कर मौके पर से फरार हो गए। हमलावरों ने इस वारदात को गांव मूलियांवाल के पास अंजाम दिया।

विज्ञापन


वहीं घायल प्रापर्टी डीलर को बटाला के सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। सदर पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते कुल 19 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में परमवीर सिंह निवासी गांव रिखिया ने बताया है कि वह और उसका भाई अमरबीर सिंह अपनी इनोवा गाड़ी से फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर बन रही एक कालोनी से अपने किसी दोस्त से 6 लाख लाख रुपये लेकर अपने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

 

गांव मूलियावाल के पास पहुंचे तो उनकी इनोवा कार के सामने कुछ गाड़ियां खड़ी हो गई। उन गाड़ियों में से लाडी, बलदेव सिंह, सतू, संदीप, बलजीत सिंह, नवदीप सिंह के अलावा करीब 12 अज्ञात लोगों ने उसके भाई अमरबीर सिंह को उसकी कार से जबरदस्ती बाहर निकाल लिया और जान से मार देने की नीयत से उसकी पिटाई करने लगे।


मारपीट के बाद हमलावर उसके भाई से 6 लाख रुपये छीनकर अपने हथियारों समेत अपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए। परमवीर सिंह ने बताया कि उसने घायल भाई को बटाला के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते भाई अमरबीर सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया है।
 

इस संबंध में थाना सदर के एसआई एवं जांच अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परमवीर के बयान पर लाडी,लव,बलदेव सिंह निवासी गांव सैदपुर, सतू, संदीप निवासी गाऊंसपुर, बलजीत सिंह निवासी गांव मड़ियावाल, नवदीप सिंह निवासी गांव उमरपुरा के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें