फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार से 2.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। थाना जंडियाला गुरु के अधीन पड़ते गांव गहरी मंडी में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे लुटेरों ने बाइक सवार से 2.80 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सत्ता सिंह निवासी गहरी मंडी बताया उसने भारतीय स्टेट बैंक जंडियाला गुरु शाखा से 2 लाख 80 हजार रुपये निकाले और मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। गहरी रोड पर रजबाहे पुली के समी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उससे पैसों वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए। वह एफसीआई में पल्लेदारी का काम करता ह। मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज गहरी मंडी एएसआई विक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें