फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन, शराब और अफीम समेत तीन काबू, पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन, शराब और अफीम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर पांच आरोपी फरार हो गए। थाना सदर व सिटी फिरोजपुर, जीरा व तलवंडी भाई ने शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तलवंडी भाई थाना के सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने दाना मंडी के पास बाइक सवार मंगल से बीस ग्राम हेरोइन बरामद की। जीरा पुलिस ने झतरे रोड जीरा के पास से बलदेव सिंह वासी मोगा से एक किलो अफीम पकड़ी है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने गांव चाकर सिंह वाला की तरफ से बहने वाले सतलुज दरिया के बीच लगे सरकंडों में अवैध शराब बनाने वालों पर छापामारी की। पुलिस ने वहां से पंद्रह हजार लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अमरीक सिंह, रूलिया, बाजी और बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने गांव खलचियां जदीद से संदीप और सलीम को दस ग्राम हेरोइन और 15 हजार 760 रुपये की ड्रग्स मनी के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें