फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लाख की ड्रगमनी, एक किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस ने दबोचा, 61 लाख की ड्रगमनी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
61 लाख की ड्रगमनी, एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, 103 कारतूस के साथ काउंटर इंटेलीजेंस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान से सटे दो अलग-अलग गांवों के मूल निवासी हैं।
काउंटर इंटेलीजेंस को सूचना मिली धुंध का फायदा उठाकर कुछ तस्कर नशे की खेप पहुंचाने के लिए जाने वाले हैं। इस पर नाकाबंदी करके तरनतारन रोड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तरस्करों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी मुहावा, थाना घरिंडा अमृतसर व परगट सिंह मूल निवासी दाउंके थाना घरिंडा अमृतसर हाल निवासी राजिंदर नगर नजदीक अल्फावन के तौर पर हुई।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके पास मिली 61 लाख 16 हजार की रकम कहां से आई। यह रकम हेरोइन बेचकर किससे हासिल की है। इसी के साथ इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि सीमा पार से होने वाली तस्करी में गैंगस्टरों की भूमिका कितनी है। पिछले कुछ महीनों में कई गैंगस्टरों पर हेरोइन तस्करी के आरोप लगे हैं। कई ऐसे नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं, जिनके पास से हथियार मिले हैं। ऐसे में काउंटर इंटेलीजेंस इन दोनों आरोपियों से कंटीली तारों के उस पार होने वाली खेती को किस तरह से तस्करी का माध्यम बनाया जाता है, इसका राज भी जानेंगे।
विज्ञापन

अजनाला का भी ड्रग तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर।पाकिस्तान से सटी अजनाला सेक्टर की सीमा से सटे गांव कामसके निवासी सुखबीर सिंह उर्फ दौधी को भी ढाई सौ ग्राम हेरोइन के साथ स्टेट आपरेशन सेल ने बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। दौधी पाक सीमा से सटे गांव में रहता है, इस इलाके में हेरोइन तस्करी की कई घटनाएं सामने 2017 में आई हैं। पिछले दिनों ही दो पाक ड्रग तस्करों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें