फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपों में तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में 3 ट्रेवल एजेंट नामजद
विज्ञापन

थाना घन्नियां और थाना सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किए केस
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला।
थाना घन्नियां पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रूपये की ठगी मारने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में भी दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना घन्नियां पुलिस को दी गई शिकायत में सुरजीत सिंह वासी रियाली कलां ने बताया कि ट्रेवल एजेंट बलजिंदर सिंह वासी धनोया अमृतसर ने उसके लड़के बलविंदर सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 6 लाख रूपये लिये थे। बाद उनके बेटे को न आस्ट्रेलिया भेजा और न ही उनके पैसे वापिस किए। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में एंटी फ्राड स्टाफ केे इंचार्ज एसआई सुखपाल सिंह ने आरोप सही पाए। इस ट्रेवल एजेंट बलजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में रजवंत सिंह वासी भुल्लर रोड बटाला ने बताया कि आरोपी ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह और जागीर सिंह वासी खडूर साहिब ने उसके लड़के अमनजोत सिंह और उसके बुआ के लड़के रमनप्रीत सिंह और उसके दोस्त के लड़के लखबीर सिंह को दुबई भेजने के लिए 19 लाख 50 हजार रुपये लिये थे। एजेंटों ने यह वादा किया था कि वह लड़कों को वहां ड्राइविंग लाइसेंस देकर दुबई में काम भी दिलवायेगा। एजेंटों ने उनके तीन लड़कों को दुबई के ड्राइविंग स्कूल में एक महीने के लिए क्लास लगवाई। अगले महीने की क्लास की फीस ही नही दी। इससे उनके बच्चे दुबई में परेशानी का सामना कर रहें हैं। जांच अधिकारी एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी फ्राड स्टाफ के इंचार्ज एसआई सुखपाल सिंह ने जांच में शिकायतकर्ता के आरोप ठीक पाये गए। इस पर आरोपी संदीप औैर जागीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफतारी नही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें