फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत भेजने के नाम पर 55 लोगों से 16 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुवैत भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी
विज्ञापन

दो ट्रेवल एजेंटों ने 55 लोगों से की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कुवैत भेजने का झांसा देकर 55 लोगों से लाखों 16 लाख की ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन बटाला ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गिलमंझ और अन्य पीड़ितों ने बताया कि बटाला के ऊमरपुरा चौक में ट्रेवल एजेंट दीपक कुमार निवासी गुरदासपुर का दफ्तर था। उसका काम लोगों को विदेश भेजना था। वह सभी दो महीने पहले उक्त एजेंट के संपर्क में आए। उसने उनमें से कई लोगों को कुवैत भेजने के लिए 30 हजार और कइयों से 35 हजार रुपये लिए। कुल मिलाकर उक्त सभी से 16 लाख 42 हजार रुपये ले लिए। उसने उनके पासपोर्ट भी ले लिए। इसके बाद कुछ लोग दिल्ली और कुछ अमृतसर से ही घर लौट आए। उक्त एजेंटों ने न तो उन सभी को कुवैत भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। जब वह सभी उक्त एजेंट के दफ्तर में गए तो दफ्तर बंद था और उनके सभी फोन भी बंद पडे़ थे। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच पुलिस अधिकारियों ने की तो आरोप ठीक पाए जाने के बाद एएसपी बटाला के आदेश पर ट्रेवल एजेंट दीपक और उसके साथी सुलेमान निवासी डेरा बाबा नानक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें