दुकानों में तोड़फोड़ के 4 आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
थाना सिटी पुलिस ने गत दिनों अड्डा बाजार की 30-40 दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले को करने वाले चार मुख्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । आरोपियों से तलवारें बेसबॉल और दातर भी बरामद हुए हैं।
गत दिनों तरनतारन के अड्डा बाजार में कुछ लोगों ने एक दुकानदार के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा किया और उसके बाद अपने साथी बुला लिए इन युवकों ने तलवार, बेसबाल और दातर के बल गुंडागर्दी करते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की और दुकानदारों पर हमला कर उन्हें जख्मी भी किया। इससे शहर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कार्रवाई न करने पर दुकानदारों ने थाना सिटी के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने दावा किया है कि अड्डा बाजार में तोड़फोड़ चार मुख्य आरोपी जोबन जीत सिंह साहिब सिंह साहिल दीप सिंह और गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। इस मामले में 12 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा और चौकस करने के लिए 4 पीसीआर गाड़ियां 12 पीसीआर मोटरसाइकिल बढ़ाई गई हैं।