रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार चट्टी के समीप शुक्रवार की रात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के राजमलपुर नवपुरा निवासी रामकृपाल राजभर (55) पुत्र स्व सूरज पकवाइनार चट्टी पर चाय पकौड़ी की दूकान चलाता था। रात्रि में साढ़े 12 बजे लघु शंका करने गये हुये थे की रसड़ा की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक रामकृपाल ने दम तोड़ दिया था। मृत्यु की समाचार फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी उर्मिला राजभर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।