छावनी क्षेत्र के पास घूम रहा युवक दबोचा
पठानकोट।
अबरोल नगर स्थित टीसीपी आर्मी एरिया की चहारदीवारी के पास घूम रहे युवक को थाना डिवीजन नवंबर-1 पुलिस ने काबू किया है। काबू किया गया युवक यूपी के खानजहानपुर का रहने वाला निकला। युवक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है। वह यूपी से ट्रेन में बैठकर पठानकोट पहुंच गया था।
थाना डिवीजन नंबर1 पुलिस को शनिवार को पता चला कि एक युवक सेना क्षेत्र के पास घूम रहा है। उसे गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद यूपी पुलिस से संपर्क साधा। बाद में युवक के परिवार वालों का पता करवाया और उन्हें पठानकोट बुलाकर युवक उन्हें सौंपा। थाना डिवीजन नंबर-1 के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिवार वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है।