फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के झगड़े को लेकर पीर बाबा की मजार पर सेवा करने गए व्यक्ति का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीर बाबा की मजार पर सेवा करने गए व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के बयान पर दो के खिलाफ दर्ज किया केस
बाबा तखिए की मजार पर सेवा करने से आरोपियों को थी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
काहनूवान (गुरदासपुर)। कस्बा काहनूवान के समीप गांव तुगलवाल में एक व्यक्ति का बुधवार दोपहर धार्मिक स्थान पर कत्ल हो गया। मृतक की पहचान चैंचल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव फेरोचीची के रुप में हुई। सूचना मिलने पर डीएसपी मनजीत सिंह और थाना काहनूवान के प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। थाना काहनूवान पुलिस ने गांव तुगलवाल निवासी दो लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक के पुत्र मनप्रीत सिंह और पत्नी बलजीत कौर ने बताया कि चैंचल सिंह पिछले कई सालों से गांव तुगलवाल में बनी बाबा तखीए की मजार पर सेवा करता था। उन्हें 24 मई को मजार पर लंगर लगाना था। चैंचल सिंह लंगर के लिए रसद लेकर पहुंचा था। गांव के ही संतोख सिंह, जसबीर सिंह आदि ने बाबा की मजार पर ताला लग दिया। जब चैंचल सिंह ने मजार में दाखिल होने की कोशिश की तो उक्त व्यक्तियों ने हमला करके हत्या कर दी। परिवार ने कहा कि उक्त व्यक्तियों से अलावा कुछ लोगों के साथ जायदाद का भी झगड़ा भी था। उसी रंजिश में ही चैंचल सिंह का कत्ल किया गया। थाना काहनूवान की पुलिस ने चैंचल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर सिवल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक परिवार के बयानों के अनुसार चैंचल सिंह बाबा तखीए का पुराना सेवक था। इसे लेकर चैंचल सिंह के साथ संतोख सिंह वगैरह रंजिश रखते थे। एसएचओ काहनूवान सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि संतोख सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी गांव तुगलवाल, जसबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव तुगलवाल के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें