पूर्व ट्रस्ट चेयरमैन व क्लर्क पर नहीं हुई कार्रवाई, रोष
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट में घोटाले का मामला
शिकायतकर्ता समेत व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पठानकोट व्यापार मंडल की ओर से एक बैठक का आयोजन संस्थापक प्रधान एसएस बावा व प्रधान अनिल महाजन की अगुवाई में हुई। जिसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट में हुए दुकान घोटालें में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ता समेत समूह व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि शहर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट में दुकान घोटाले में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व क्लर्क समेत तीन लोगों को दोषी करार दिये जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने आरोपियों पर न तो कार्रवाई की है और न ही दुकान असली मालिक को दी गई है।
मामले की शिकायत करने वाले व्यापारी एवं मंडल के महासचिव मनिंदर सिंह ने बताया कि कई साल पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट में उन्होनें दुकान ली थी। लेकिन तत्कालीन ट्रस्ट चेयरमैन, क्लर्क व एक अन्य व्यक्ति ने विभागीय दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके दुकान किसी और के नाम कर दी। अब मौजूदा सरकार के लोकल बॉडी विभाग की ओर से अपने पत्र से नगर सुधार ट्रस्ट को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट की दुकान नंबर 12 की अलाटमेंट में हुए घोटाले के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभागीय पत्र में ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पुरुषोत्तम, क्लर्क विनय और परमजीत सिंह को दोषी बताया गया है। सरकार ने आरोपियों पर एफआईआर करने के निर्देश भी दिये हैं। बावजूद इसके न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही दुकान वापस की गई है। इस दौरान चेयरमैन गुरदीप सिंह गुलाटी, रूप लाल महाजन, अश्वनी गुप्ता, दिनेश अबरोल, सबज्जीत, नरेंद्र, नरायण दीप संह, संदीप शिंगरी, सतिंद्र सोनी, अशोक अग्रवाल, राजीव आंनद, नवीन मल्होत्रा, अजय सोनी, पारस महाजन, राजीव सुरी, मनीष जैन, अमित शर्मा मौजूद थे।
फोटो -2- पठानकोट में पूर्व ट्रस्ट चेयरमैन व क्लर्क पर कार्रवाई की मांग करते व्यापारी।े