फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े प्रवासी मजदूर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मजदूरों के बीच झगड़ा, एक की मौत
विज्ञापन

पठानकोट।
गांव कंडरा में एक पोल्ट्रीफार्म में काम करने वाले दो मजदूरों की लड़ाई हो गई। एक ने दूसरे पर हथियार से हमला कर दिया। इससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव पेसरा, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। हमला करने वाली की पहचान राजन निवासी काठमांडू, नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कश्यप ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने बड़े भाई अशोक कुमार को मिलने पठानकोट के गांव कंडरां गया था। वह गांव में एक पोल्ट्रीफार्म में बने कमरे में रहते हैं। इस पोल्ट्री फार्म में राजन काम करता है। देर रात राजन, अशोक कुमार को पोल्ट्रीफार्म ले गया। वहां दोनों का झगड़ा हो गया। राजन ने लोहे के नुकीले हथियार से अशोक के सिर पर हमला कर दिया। इससे अशोक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें