फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख की रंगदारी मांगने में 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरोह से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, 16 कारतूस, दो हजार नशीली गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
शहर के व्यापारी हरविंदर सिंह काला से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को मंगलवार को सीआइए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 3 पिस्टल, एक रिवाल्वर, 16 कारतूस और 2 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि आरोपियों ने अड्डा बाजार तरनतारन के व्यापारी हरविंदर सिंह काला को धमकी भरा पत्र लिखकर 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए थी। साथ ही धमकी दी थी कि रुपया नहीं दिया तो उसके लड़के को अगवा कर कत्ल कर दिया जाएगा। यह मामला जब थाना सिटी में पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज कर व्यापारी का नाम गुप्त रख जांच शुरू की। इस दौरान सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर हरित कुमार को सूचना मिली कि गांव बहिला के बाग में एक गिरोह बच्चे को अगवा करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने बाग को चारों और से घेर कर मौके पर चार को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान तलविंदर सिंह उर्फ जग्गी निवासी काजीकोट रोड, रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गली बोहड़ी वाली, कुलदीप सिंह निवासी फतेहचक्क रोड, निशान सिंह निवासी काजीकोट रोड (तरनतारन) के तौर पर हुई। पांचवां आरोवी प्रिंस नूरदी बाजार (तरनतारन) फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि उक्त लोगों ने लूटपाट करने का गैंग बना रखा है और व्यापारी को उसके लड़के की हत्या करने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। एसएसपी ने बताया कि इन चारों आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। इस मौके एसपी तिलक राज, गुरनाम सिंह, डीएसपी अश्विनी अत्री, सीआइए स्टाफ प्रभारी हरित शर्मा, थाना सिटी के प्रभारी मनजिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें