फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कर्ज की किश्तें सचिव ने डकारी

Tue, 28 Jun 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन में एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह को मामले की जानकारी देते किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विधान सभा हलका पट्टी के गांव उस्मां के 64 किसानों के साथ 51 लाख 92 हजार 720 रुपये के किए गए गबन का मामला किसान संघर्ष कमेटी ने उठाया है। कमेटी ने एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह को ज्ञापन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। 
विज्ञापन


कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सविंदर सिंह चुताला, प्रैस सचिव तेजिंदरपाल सिंह राजू रसूलपुर ने एडीसी को बताया कि कोआपरेटिव सोसायटी का सचिव का कुछ दिन पूर्व निधन हो चुका है। वह आठ वर्ष से गांव तैनात था।

सचिव किसानों से कर्ज की किस्त लेकर सीदें दे देता था और बैंक में किस्त जमा नहीं कराता था। किसानों से बैंक चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर एमसीएल के अनुसार पैसे निकलवा लेता था और किसानों को कम पैसे देकर काउंटर फाइल भर देता था। 
विज्ञापन


सचिव बैंक के कुछ अधिकारियों से मिलकर चेक बुक पर हस्ताक्षर भी खुद कर लेता था। बीते अप्रैल माह में सचिव की मौत के बाद कोआपरेटिव बैंक ने डिफाल्टर किसानों को जब कर्ज की अदायगी लिए नोटिस जारी किए, तब सचिव की करतूत का पता चला।

एडीसी ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर अमरजीत सिंह उस्मां, महिंदर सिंह, अमरीक सिंह, अजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, तेजा सिंह, हरवंत सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, तेजिंदर कौर, अमरजीत कौर, मंजीत कौर मौजूद थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें