फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में एसएसपी इलेवन ने दस विकेट से जीता मैच

Sun, 18 Dec 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में मैन ऑफ द मैच जुगराज सिंह को सम्मानित करते डीसी सभ्रवाल व एसएसपी जसदीप सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नौजवानों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीसी इलेवन और एसएसपी इलेवन के बीच टी-20 क्रिकेट मैच सरकारी कालेज के खेल मैदान में खेला गया।  एसएसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को हराकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


 डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि आ रहे विधानसभा चुनावों  को मुख्य रखते हुए स्वीप कार्यक्रम के तहत यह क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। मैच का मुख्य उद्देश्य जिला वासियों को बिना किसी डर या लालच के अपनी के वोट के अधिकार से जागरुक करवाना है। 

डीसी इलेवन की कप्तानी डीसी प्रदीप सभ्रवाल  और एसएसपी इलेवन की एसएसपी जसदीप सिंह ने की। टॉस जीतकर डीसी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 133 रन बनाए। डीसी ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। एसएसपी इलेवन की टीम ने 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करके मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


पुलिस टीम में पूर्व हाकी खिलाड़ी व डीएसपी जुगराज सिंह ने नाबाद 50 रन बनाए। उनके साथ डीएसपी कुलवंत राय ने शानदार सांझेदारी निभाई। एसएसपी इलेवन ने बिना कोई विकट गवाए यह मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच डीएसपी जुगराज सिंह व बेस्ट गेंदबाज एएसपी वरुण शर्मा रहे।

इस मौके पर एडीसी (ज) बी निवासन, संदीप सिंह, सकत्तर सिंह, प्रिथी सिंह (एसडीएम्ज), अमित गुप्ता सहायक कमिश्नर (ज), अंकुर महिंदरु सहायक कमिश्नर, एडी सिंह डीएसपी, एक्सियन हरजोत सिंह, एसडीओ नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, डा. मनजिंदर सिंह, डा. अमनदीप सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें