फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत

Wed, 14 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना दोरांगला के अधीन पड़ते गांव संघोर में चारे वाली ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मामूली चोट आईं। यह हादसा ट्रैक्टर पर चढ़े लोगों को बिजली की तारों से बचाते वक्त हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव संघोर में एक ट्रैक्टर ट्राली चालक हरे चारे को ओवरलोड करके पठानकोट जा रहा था। जिस पर एक दर्जन से ज्यादा लोग बैठे थे। जैसे ही वह गांव संघोर के पास पहुंचे तो सामने से बिजली की तार लटकती देखकर चालक ने ट्रैक्टर पर बैठी सवारियो को बचाना का प्रयास किया तो वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर खेतो में पलट गया।

ट्राली ट्रैक्टर पलटने से दर्शन लाल गांव रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के लोगों को मामूली चोटे आई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना दोरांगला की पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुरबचन सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें