फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना की दस्तक: अमृतसर में आया पहला मामला, मेडिकल काॅलेज में मरीज निकला पॉजिटिव

Tue, 27 May 2025 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में कोरोना का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार आदि हो तो वह स्वयं को आइसोलेट कर ले। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें और मुंह पर मास्क पहनकर रखें।
विज्ञापन
कोविड टेस्ट - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस ने पंजाब में भी दस्तक दे दी है। मोहाली के बाद अमृतसर में भी कोरोना संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुआ है। मरीज की पहचान को सीक्रेट रखा गया है। 
विज्ञापन


सरकारी मेडिकल काॅलेज के छात्र ने एक प्रेक्टिकल के लिए एक मरीज का सैंपल जांच के लिए लिया। इस सैंपल की जांच की तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को आइसोलेट किया गया है। वायरल डिजीज रिसर्च लैब के प्रभारी डा. केडी सिंह ने कहा कि सीजनल फ्लू से संबंधित मरीज तो पिछले छह महीनों से रिपोर्ट हो रहे हैं, लेकिन अभी ये सभी मरीज पुराने कोरोना वैरिएंट से संबंधित हैं। रविवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ था। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को सीजनल फ्लू घोषित किया है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार के लिए लांघ दी सरहद: पादरी से ऑनलाइन इश्क, नागपुर की महिला करगिल के रास्ते पहुंची पाकिस्तान, पढ़ें मामला
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें