अमृतसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ अमृतसर में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से स्थानीय हाल गेट के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार तुरंत वापस ले।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष अश्वनी पप्पू ने की। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग विंगो के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला और अलग-अलग फ्रंट संगठनों के नेता और पूर्व व मौजूदा पार्षद भी शामिल हुए। ओम प्रकाश सोनी और गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि भारत सरकार अग्निपथ योजना को लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।