फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर कंपनी कर्मियों ने शहर में कूड़ा उठाना किया बंद, हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर में घरों से कूड़ा उठाने का काम कर रही म्यूनिसपल सॉलिड वेस्ट कंपनी के 740 कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कंपनी के 740 से अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल की है। प्रभावित कर्मचारियों ने मामले को लेकर नगर निगम के कमिश्नर कुमार सौरभ राज को भी अवगत करवाया है। कमिश्नर ने उन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन दिलाया है। कमिश्नर ने कंपनी के डायरेक्टर अमित वाजपेई को जवाब देने के लिए बुला लिया है।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन के नेताओं सुरिंदर टोना और विनोद बिट्टा ने बताया कि कंपनी की कूड़ा उठाने वाली कंपनी की 242 गाड़ियां फील्ड में काम करती हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के लगभग एक लाख 60 हजार घरों से कूड़ा नहीं उठाया उठाया जा रहा है जिसकी वजह से हर रोज पैदा होने वाला कूड़ा घरों के साथ-साथ सड़कों पर बिखरा पड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी कर्मचारियों की साल 2022 में पहली हड़ताल है, इससे पहले गत वर्ष अक्तूबर में कर्मचारियों ने कूड़े से रि-साइकिलेबल आइटम्स निकालने से रोकने को लेकर हड़ताल रखी थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ने कूड़ा उठाने के लिए आगे थर्ड पार्टी कांटेक्ट कर रखा था। वहीं कंपनी ने थर्ड पार्टी कांटेक्ट टर्मिनेट कर दिया है और थर्ड पार्टी कांटेक्ट के तहत अब तक कर्मचारियों की पेमेंट कर दी गई है। जबकि उन्हें सीधे तौर पर अपनी कंपनी में काम करने के लिए रख लिया था और कांट्रेक्टर ने उन्हें वेतन की राशि को वसूल करने के बावजूद कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर नगर निगम से सेहत विभाग के प्रभारी डॉ. किरण कुमार का कहना है कि विधानसभा हलका पश्चिमी में कर्मचारी काम कर रहे हैं। शहर के बहुत सारे हिस्से में कर्मचारी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। विभाग की ओर से कंपनी व कर्मचारियों का मसला सुलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें