बस स्टैंड के बाहर निकलते ही सड़क के किनारे खुला सीवर मैनहोल परेशानी का सबब बन गया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक सरकारी बस मैनहोल में फंसकर पलटने से बची और दोपहर को एक कार साइड के चक्कर में मैनहोल में जा फंसी।
विज्ञापन
इससे कार का अगला बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। बस स्टैंड के दुकानदार सुखजीवन सिंह और पप्पू ने बताया कि मैनहोल में वाहनों के फंसकर टूटने और लोगों के चोटिल होने के बारे में नगर काउंसिल को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।