फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 28 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गांव हरदोझंडे के पास शनिवार को एक ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह टीबी से पीड़ित होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान था। रेलवे पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह करीब पौने 6 बजे सूचना मिली कि गांव हरदोझंडे से गुजरती ट्रेन के  नीचे आकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घटना कि जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमरजीत सिंह निवासी गांव हरदोझंडे के रूप में हुई। एएसआई बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक ट्रक ड्राइवर का काम करता था और पिछले लंबे समय से टीबी रोग से ग्रस्त था। बीमारी के कारण मृतक का काम भी छूट गया था। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन


इसी परेशानी में शनिवार की सुबह घर से निकल आया और गांव के बाहर से गुजरे रेलवे ट्रैक के पास टहलने लगा। इसी बीच अमृतसर-पठानकोट डीएमयू आई तो वह ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें