फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की साजिश नाकाम: पंजाब में BSF ने चार दिन में तीसरा ड्रोन मार गिराया, इलाके में सर्च अभियान भी जारी

Tue, 18 Oct 2022 01:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन ने अवैध प्रवेश की कोशिश की है। इससे देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता सामने आई। केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से इस तरह के अवैध प्रयासों से जुड़े इनपुट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से साझा किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को एक बार फिर पंजाब के अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। चार दिन में इस सीमा पर किसी ड्रोन को इंटरसेप्ट करने और मारने की यह तीसरी घटना है। रविवार को भी ऐसे ही एक ड्रोन को मार गिराया गया था, जिससे हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए थे।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ जवानों ने सोमवार रात करीब आठ बजे अमृतसर सेक्टर की चौकी कलाम डोगर के पास ड्रोन की आवाज सुनी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 183वीं बटालियन के बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान छेड़ दिया है।

इससे पहले अमृतसर सेक्टर में ही 14 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित रमदास इलाके में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को मार गिराया था।
विज्ञापन


वहीं 14 अक्तूबर को ही फिरोजपुर जिले के गांव न्यू गजनी वाला (दोना मत्तड़) इलाके में आसमान पर रात के समय ड्रोन मंडराते बीएसएफ जवानों ने देखा था। मगर फायरिंग के बाद यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था।

नौ महीने में 191 बार ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश
पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन ने अवैध प्रवेश की कोशिश की है। इससे देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता सामने आई। केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से इस तरह के अवैध प्रयासों से जुड़े इनपुट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से साझा किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 191 ड्रोनों में से 171 पंजाब सेक्टर से भारतीय क्षेत्र में घुसे। वहीं 20 को जम्मू सेक्टर में देखा गया। इस साल 1 जनवरी से 15 सितंबर के बीच मार गिराए गए सात ड्रोनों में पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर क्षेत्रों में देखे गए थे।

सीमावर्ती क्षेत्रों की मजबूती के लिए 363 ड्रोन खरीदेगी सेना
भारतीय सेना संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई चेन को बढ़ावा देने और परिचालन तैयारियों को मजबूती देने के लिए ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। सेना अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए 363 ड्रोन की खरीद के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। बताया जा रहा है कि 163 ड्रोन ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए होंगे, जबकि 200 मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उपयोग के लिए खरीदे जा रहे हैं। 

ड्रोन की महत्ता को देखते हुए इसे आपातकालीन श्रेणी के तहत खरीदा जा रहा है। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। वहीं, स्वदेशी घटकों का प्रतिशत 60 प्रतिशत तक होना चाहिए। निविदा में मांग की गई है कि मध्यम ऊंचाई वाले 200 ड्रोन तेज हवाओं का सामना करने में सक्षम होने चाहिए। एजेंसी 

साथ ही वह कम से कम 20 किग्रा पेलोड ले जाने में सक्षम हों। इसमें प्रत्येक प्लेटफॉर्म का कुल वजन लगभग 100 किलोग्राम होगा। वहीं ऊंचाई वाले लॉजिस्टिक ड्रोन के लिए पेलोड का वजन 15 किलो से कम नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें