फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन, दो मिनट रही मूवमेंट, बीएसएफ के चौकस जवानों ने फायरिंग कर लौटाया

Thu, 12 May 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने सात मई को पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था और सर्च के दौरान 10 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 
विज्ञापन
Drone - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में बुधवार रात बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) रानियां पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन आया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने इसकी आवाज सुनने पर इसकी दिशा में फायर किए, तो यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर बीओपी रानियां इलाका में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश करने जैसी बजिंग की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत आवाज की दिशा में पांच राउंड फायर किए, तो यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इस संबंध में जब बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि बल के जवान पूरी तरह से चौकस हैं और कल रात को ड्रोन की मूवमेंट करीब 2 मिनट की रही। जवानों ने पाकिस्तान के इस प्रयास को नाकाम कर दिया। 

संभावना व्यक्त की जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ यह ड्रोन हथियार या हेरोइन की खेप यहां गिराने आया था। लेकिन बीएसएफ की ओर से फायर किए जाने के बाद ड्रोन को इसका मौका नहीं मिला और वह लौट गया। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया और इसके बाद एक बार फिर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर गुरुवार बाद दोपहर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान उन्हें वहां पूरे इलाके में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने सात मई को इसी तरह की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था और सर्च के दौरान 10 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें