फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर BSF जवानों ने की फायरिंग, तरनतारन के गांव के खेत में टूटकर गिरा

Sat, 24 Jun 2023 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बीएसएफ जवान शुक्रवार की रात तरनतारन के सीमांत इलाके टीजे सिंह में गश्त कर रहे थे। इस बीच जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उसे रोकने के लिए तुरंत उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
तरनतारन में मिला पाकिस्तान से आया ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार सुबह तरनतारन के सीमांत गांव लखाना के एक खेत से टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान क्वाडकॉप्टर माडल का डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके ड्रोन पकड़ा। जिसे बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ जवान शुक्रवार की रात तरनतारन के सीमांत इलाके टीजे सिंह में गश्त कर रहे थे। इस बीच जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उसे रोकने के लिए तुरंत उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई। बल के जवानों ने अतिरिक्त फोर्स मंगवा कर पूरे इलाके को घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन निकलने पर बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिल कर सर्च अभियान शुरू किया। सुबह करीब 8 बज कर 10 मिनट पर जवानों ने टीजे सिंह गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित सीमांत गाव लखाना के एक खेत में बुरी तरह से टूट कर कई हिस्सों में बिखरा ड्रोन बरामद किया। इसे कब्जे में लेने के बाद लोकल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें