बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने वीरवार की सुबह बीओपी पर चलाए सर्च अभियान के दौरान 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अटारी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए अभियान के दौरान फेसिंग के पास पिल्लर नंबर 114/3-4 एरिया में हेरोइन पकड़ी।
जानकारी के मुताबिक भारत - पाक सीमा अटारी पर बीएसएफ की 71 बटालियन के जवान बीओपी दाओके इलाका में गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना के आधार पर बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर इलाका में सर्च अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटा चले सर्च अभियान के बाद जवानों को सफलता मिली। हालांकि बीएसएफ की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी मीडिया के साथ सांझा नहीं की। मगर दूसरी तरफ अटारी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में देर रात एफआईआर दर्ज की जा रही है।