फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में युवक की मौत, नशे के ओवरडोज का शक

Sun, 01 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
नश्‍ाा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बेगोवाल के गांव मकसूदपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। युवक शुक्रवार से ही घर से लापता था। 
विज्ञापन


थाना बेगोवाल के एएसआई बलजिंदर सिंह और एचसी गुरनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि गांव कूकां के बस अड्डे के पास बनी दुकानों के पीछे एक युवक का शव पड़ा है उन्होंने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई।

मृतक के पिता भजन सिंह ने बताया कि उसका बेटा अविवाहित था और कुछ समय से नशा करने का आदी हो गया था। कई बार वह घर से बिना बताए चला जाता था। शुक्रवार को भी वह घर से गया तो रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन


लगता है कि उसने अधिक मात्रा में नशा कर लिया होगा। इस कारण उसकी मौत हुई है, उसे किसी पर भी कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें