संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। सद्दा पुली के पास ओवर स्पीड अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गए। थाना दोरांगला की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरबजीत कौर पत्नी दविंदर सिंह निवासी बहलोरपुर ने बताया कि वह अपने ससुर तरसेम सिंह और बेटी मनरूप कौर के साथ बाइक पर अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रही थी। शाम करीब 7.30 बजे जब वे सद्दा पुली के पास पहुंचे तो गुरदासपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सलिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है।