संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मंगलवार को शारजाह से आई फ्लाइट से कस्टम विभाग ने महंगे सिगरेट की एक खेप बरामद की है। इस मामले में कस्टम विभाग् ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। पकड़ी गई सिगरेट की खेप की कीमत चार लाख 21 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि शारजाह से आई फ्लाइट संख्या-6 ई 1428 में अवैध सामान की खेप भेजी गई है। इसी के तहत जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची तो पहले से चौकस कस्टम विभाग ने तुरंत सभी यात्रियों के सामान की अच्छे से चेकिंग की। इसी दौरान एक यात्री के सामान से कस्टम विभाग को 24, 800 सिगरेट बरामद किए गए। इसकी कीमत चार लाख, 21 हजार रुपये है। फिलहाल कस्टम विभाग की ओर से बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो - 01