फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने को समर्पित औजला ने अटारी से जलियांवाला बाग तक निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को अटारी सीमा से लेकर जलियांवाला बाग तक साइकिल रैली निकाली। विधायक तरसेम सिंह डीसी, हरप्रताप सिंह अजनाला, सुनील दत्ती, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन, चेयरमैन जुगल किशोर शर्मा और ममता दत्ता के साथ कई अन्य नेताओं और कांग्रेसी वर्करों के साथ किसान आंदोलन के साथ साथ महंगाई के खिलाफ यह रैली निकाली गई। कांग्रेसी सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं ने किसान नेताओं को संघर्ष का एक साल पूरा करने पर बधाई दी। वहीं किसान नेताओं ने गुरजीत सिंह औजला की ओर से उनके समर्थन में जंतर मंतर पर दिए गए धरने की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर औजला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक नया संघर्ष शुरू किया गया। मोदी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी को अपने तानाशाही इरादों को लागू करने में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया और कहा कि भाजपा ने बीएसएफ, सीबीआई व अन्य एजेंसियों का अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और केंद्र की अन्य एजेंसियां अपना काम सही तरीके से कर रहीं हैं पर सरकार की ओर से इन एजेंसियों का दुरुपयोग असंवैधानिक है। जिसके खिलाफ लोग आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम के लोकसभा सत्र के दौरान आईसीपी अटारी से दोबारा व्यापार बहाल करने और कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। पाकिस्तान से व्यापार रोकने का मकसद गुजरात के पोर्ट को सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें