फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: धुंध में चार वाहन एक-दूसरे से भिड़े, एक की मौत

Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
धुंध में चार वाहन भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गहरी धुंध के कारण पठानकोट नेशनल हाइवे पर गांव राओवाली के निकट शुक्रवार सुबह चार वाहन टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धुंध में पहले टिप्पर और बस में टक्कर हो गई। इस बीच पीछे से आ रही कार टकरा गई और बाद में कार स्कूटर सवार से भिड़ गई। हादसे में स्कूटर सवार दर्शन पुत्र गुरबचन निवासी दसूहा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और  टिप्पर को कब्जे में लकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से एक की मौत, दो घायल 
ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गइ और दो घायल हो गए। मृतक की पहचान हरदीप कुमार के रूप में हुई। घायल चरण जीत निवासी गांव बहादुर पुर ने बताया वह हरदीप कुमार और संदीप कुमार के साथ मोटर साइकिल पर नूरमहल से आ रहे थे। गांव सागरपुर के पास कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज दौरान हरदीप कुमार की मौत हो गई। थाना बिलगा के एएसआई कुलवंत सिंह ने पुलिस ने कार चालक रवि कैंथ निवासी नूरमहल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें