फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बिना परमिट दौड़ रहे छह स्कूली वाहन सहित 11 पर कार्रवाई, आरटीए ने किया जब्त

Tue, 13 Sep 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब सरकार के आदेशों के बाद आरटीए लुबाना ने मंगलवार सुबह अपनी टीम के साथ गोल्डन गेट पर नाकेबंदी कर दी। अमृतसर से बाहर जाने और बाहरी राज्यों से व शहरों से अमृतसर की तरफ आने वाली बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में आरटीए ने की कार्रवाई। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बिना परमिट और अधूरे दस्तावेजों के साथ सड़कों पर दौड़ रहे बड़े वाहनों पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सेक्रेटरी अर्शदीप सिंह लुबाना ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार की हिदायतों के बाद आरटीए ने अमृतसर की सड़कों पर अधूरे दस्तावेजों के साथ सड़कों पर दौड़ रहे 11 वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में छह स्कूली वाहन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान अधूरे दस्तावेजों वाले 12 अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। इसके साथ ही उन्होंने सेफ स्कूल वाहन के तहत चलाए अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की भी जांच की। एक तरफ उन्होंने स्कूल वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने को भी कहा, तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों के नाम एक संदेश भी दिया है।

पंजाब सरकार के आदेशों के बाद आरटीए लुबाना ने मंगलवार सुबह अपनी टीम के साथ गोल्डन गेट पर नाकेबंदी कर दी। अमृतसर से बाहर जाने और बाहरी राज्यों से व शहरों से अमृतसर की तरफ आने वाली बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जहां उन्होंने बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रही 4 बसों और 5 ट्रकों को जब्त किया, वहीं बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों समेत 18 वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन


आरटीए अर्शदीप सिंह बुलाना सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की भी जांच की। उन्होंने स्कूली वाहन चालकों को जहां सड़क सुरक्षा नियमों के तहत जागरूक किया, वहीं उन्हें वाहनों में कैमरा, सीट बैल्ट, वाहन की क्षमता मुताबिक बच्चों को बिठाने आदि की हिदायतें भी दीं। उन्होंने स्कूली वाहनों के चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे लोग वाहनों की सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमों के मुताबिक कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कर लें, अन्यथा जल्द ही जिले में सेफ स्कूल वाहन के तहत अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसमें कमियां पाए जाने पर किसी को कोई छूट नहीं मिलेगा।

आरटीए लुबाना ने परिजनों के नाम दिया संदेश

आरटीए सेक्रेटरी अर्शदीप सिंह लुबाना ने स्कूली बच्चों के परिजनों के नाम संदेश देते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसके तहत वे उस वाहन के चालक और वाहन के दस्तावेजों को चेक जरूर करें, जिसमें उनके बच्चे स्कूल जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें