फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मिला फैजाबाद का बच्चा

Wed, 01 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के बघौड़ा गांव से 19 जून से लापता 11 वर्ष का बच्चा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को मिला। आरपीएफ ने बच्चे के अभिभावकों बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ के एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि वह 29 जून को प्लेटफार्म नंबर चार पर चेकिंग कर रह थे। इस दौरान एक बच्चा लावारिस हालत में दिखाई दिया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम प्रकाश कुमार (11) पुत्र रामकरण निवासी बघौड़ा गांव जिला फैजाबाद उत्तर प्रदेश बताया।

उसने बताया कि वह बीती 19 जून को गांव में खेलने के लिए जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसे जब होश आया तो पता चला कि वह छपरा रेलवे स्टेशन पर है।
विज्ञापन


छपरा रेलवे स्टेशन पर वह गलती से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। इस पर आरपीएफ उसे अपने साथ थाने ले आई। आरपीएफ ने उससे उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर प्रकाश के यहां होने की सूचना दी।

इसके बाद बच्चे तो चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया। बुधवार को बच्चे के पिता परिजनों के साथ आरपीएफ थाने पहुंचे। दस्तावेजों की पूरी जानकारी लेने के बाद आरपीएफ की मौजूदगी में बच्चा उनके सपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें