फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पीसीआर कर्मी ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ाई पुलिस गाड़ी, नशे में धुत्त था; बड़ा हादसा टला

Wed, 05 Aug 2026 08:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस कर्मी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे रेलवे लाइन पर चढ़ गया। लोगों का कहना है कि उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
नशे में धुत्त कर्मी ने रेल ट्रैक पर चढ़ाई गाड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास एक पीसीआर पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में पुलिस वाहन रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया। इससे कुछ समय के लिए रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस कर्मी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे रेलवे लाइन पर चढ़ गया। लोगों का कहना है कि उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। यदि उसी समय कोई ट्रेन गुजरती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाए और पुलिस कर्मी की लापरवाही पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह पुलिस वाहन को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही अन्नगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। संबंधित पुलिस कर्मी को अपने साथ ले जाकर आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें