फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री, अंडरगारमेंट्स में छिपाए थे डॉलर; CISF ने धरा

Tue, 04 Aug 2026 08:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

यात्री विदेशी मुद्रा को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था। जांच के दौरान CISF ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
यात्री से बरामद करंसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से 31,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यात्री विदेशी मुद्रा को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर विदेश ले जाने की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन


बरामदगी के बाद यात्री और विदेशी मुद्रा को आगे की कार्रवाई के डीआरआई के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए 31,500 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।

पूछताछ में सीआईएसएफ ने यात्री से विदेशी मुद्रा अपने साथ ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा को डीआरआई के हवाले कर दिया गया। फिलहाल यात्री की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। डीआरआई मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी मुद्रा का स्रोत क्या है। इसे किस उद्देश्य से विदेश ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसी संगठित तस्करी गिरोह या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें