फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर होशियारपुर पुलिस के हवाले, अमृतसर कोर्ट ने दिए आदेश  

Mon, 11 Jul 2022 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंधोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।
विज्ञापन
अमृतसर कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस दिल्ली से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर आई थी। सोमवार को होशियारपुर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को अमृतसर से ट्रांजिट रिमांड पर ले आई। गैंगस्टर लॉरेंस को जेएमआईसी गुरशेर सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


लॉरेंस को 2019 में होशियारपुर में एक शराब कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में पूछताछ करने के लिए लाया गया है। शराब कारोबारी के निजी सुरक्षा गार्ड मलकीत सिंह के बयान पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने साल 2019 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस वक्त यह कहा जा रहा था कि उक्त शराब कारोबारी को फोन पर धमकी मिली थी जिसके बाद यह वारदात हुई थी। हालांकि प्राथमिकी में धमकी का कोई जिक्र नहीं किया गया था। 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पंकज बेदी ने दावा किया कि उसका 2019 में दर्ज मामले से कोई लेना-देना नहीं था, क्योंकि वह उस समय भगतगढ़ जेल में बंद था। लॉरेंस बिश्नोई के मुकदमे के दौरान अदालत के अंदर और आसपास पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इस दौरान कचहरी परिसर के आसपास चप्पे-चप्पे पर स्वचालित हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात थे। इसके अलावा कचहरी जाने वाले रास्ते और मॉल रोड पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने फिर मांगा था रिमांड
अमृतसर पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सोमवार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) से अदालत में पेश करने पहुंची। अमृतसर पुलिस ने फिर से लॉरेंस का रिमांड देने की बात कही, मगर अदालत ने मना कर दिया। होशियारपुर पुलिस को 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। अमृतसर पुलिस लॉरेंस को चार अगस्त 2021 को सर्कुलर रोड स्थित केडी अस्पताल में हुए गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए मानसा से ट्रांजिट रिमांड पर लाई थी। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।

पेशी से रुका काम, वकीलों का प्रदर्शन
अमृतसर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी को वीवीआईपी बनाने के विरोध में अमृतसर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार सुबह प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सदस्य गैंगस्टर बिश्नोई की पेशी के दौरान कचहरी परिसर के सभी दरवाजे बंद कर देने से भड़क गए। पुलिस ने तो इस पूरी कार्रवाई के दौरान वकीलों को भी अदालतों तक जाने की इजाजत नहीं दी। यहां तक कि कई लॉ अधिकारी भी कचहरी से बाहर सड़क पर पेशी खत्म होने का इंतजार करते दिखाई दिए। 

बार एसोसिएशन प्रधान विपिन कुमार ढंड, सचिव विक्की मेहरा और संयुक्त सचिव राजदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी के दौरान वकील ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से पहुंचे लोगों को भी परेशान होना पड़ा। काउंसलरों ने पुलिस पर हमला करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से कचहरी के सभी गेट बंद किए जाने के चलते करीब डेढ़ से दो घंटे तक कचहरी का काम रुका रहा। 

एसोसिएशन प्रधान ने बताया कि इस संबंधी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। भविष्य में किसी गैंगस्टर की पेशी को वीवीआईपी बनाकर अदालतों के काम में रुकावट नहीं आनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि पुलिस ने गैंगस्टर की पेशी को वीवीआईपी बनाया हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें